चार्टर्ड बसें

संविदा के आधार पर निगम बसों की उपलब्धता

  • निगम द्वारा रू० 20.08 प्रति कि० मी० किराये पर निगम बसें देता है जिसमें रू० 3.48 अतिरिक्त कर के रूप में व रू० 16.8 प्रति कि०मी० निगम किराये के रूप में (प्रतिदिन लगभग 400 कि०मी०) के लिए।

विवाह और अन्य सामाजिक अवसरों पर निगम बसों की बुकिंग

विवाह व अन्य सामाजिक अवसरों पर निम्न स्थिति में निगम बसें अनुबन्ध की जा सकती हैं :-

  • केवल 24 घंटे के लिए, अनुबन्धन तिथि की प्रात: 5:00 बजे से दूसरे दिन प्रात: 5:00 बजे तक।

  • अप्रैल, मई और जून माह में 400 कि०मी० के सापेक्ष लगभग 250 कि०मी० की दूरी तय करने की सीमा व अन्य माह में 350 कि०मी० के सापेक्ष 200 कि०मी० की दूरी।

  • बुक्रिग किराया रू० 16.72 प्रति कि०मी० व अन्य किराया अतिरिक्त कर के रूप में।

  • उपरोक्त हेतु केवल वही बसें जिनकी आयु 4 लाख कि०मी० से अधिक, बस उपयोगिता 245 कि०मी० प्रतिबस प्रतिदिन व लोडफैक्टर 65% या कम।

निगम कर्मचारियों हेतु

  1. यह सुविधा समस्त निगम कर्मियों को पूर्ण सेवा अवधि में एक बार ही आती है।
  2. बस की उपलब्धता पर ही बस सुलभ करायी जायेगी।
  3. निगम कर्मचारियों को किराया का 50% की छूट दी जाती है, शेष 50% किराया यात्रीकर और सरचार्ज के रूप में कर्मचारी द्वारा वहन की जायेगी।
  4. इस योजना के तहत केवल एक बस दी जायेगी।
  5. क्षेत्रीय स्तर पर बस के अनुबन्धन की अनुमति क्षेत्रीय प्रबन्धक द्वारा दी जायेगी।

<< BACK